Your Local Taxation Guide

UPI Payment के नया Govt नियम 2026,Tax, GST, लिमिट्स

UPI Payment के नया Govt नियम 2026 – Income Tax, GST, लिमिट्स, फायदे, सही इस्तेमाल और TAX Compliance

UPI Payment के नया Govt नियम 2026
UPI Payment के नया Govt नियम 2026

आज हर व्यक्ति UPI का रोज़ाना इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन UPI से पैसे Payment / Receive क्या TAXफ्री है? कितना TAX देना है? कौन-सी लिमिट्स हैं? और सरकार के Income Tax & GST के तहत, नियम क्या कहते हैं |

UPI क्या है

UPI (Unified Payments Interface) भारत में एक डिजिटल भुगतान सिस्टम है जिससे Bank to Bank Payments तुरंत और सुरक्षित तरीके से किए जाते हैं।

Income Tax के नजरिये से UPI Payment & Receive

UPI से मिले पैसे पर TAX तभी लगेगा जब वो आपके taxable income का हिस्सा हों।

Example –

  1. अगर आप व्यक्तिगत दोस्त से पैसे लें (Personal), तो वह taxable income नहीं है।
  1. अगर आप Business/Service के बदले पैसे लेते हैं, तो वह Turnover माना जाएगा और ITR में दिखानी होगी।

UPI transaction पर Income Tax

UPI Payment के नया Govt नियम 2026
UPI Payment के नया Govt नियम 2026
  1. UPI पेमेंट को INCOME TAX सीधे नहीं लगता। सिर्फ UPI से पैसे आने का मतलब TAX देना नहीं है।
  2. अगर आपका BUSINESS है और आपने UPI से Invoice के रूप में पैसे लिए हैं, तो यह आपका टर्नओवर माना जाएगा और आपसे टर्नओवर के अनुसार Tax (Income Tax + GST) लिया जा सकता है।
  • UPI से मिले पैसे अगर BUSINESS/SERVICEसे हैं, तो उसकी आमदनी (प्रॉफिट) पर TAX देना होता है जैसे अन्य आय पर होता है (ITR में दिखाना पड़ता है)।
  1. Section 56(2) के तहत, अगर किसी को गिफ्ट या अनैच्छिक आय मिले जो TAX नियमों के अंतर्गत आता है, तो TAX देना पड़ सकता है (उदाहरण: अगर gift threshold से ऊपर है)।

Section 56(2) का ध्यान

अगर आपको किसी व्यक्ति से ₹50,000 से अधिक गिफ्ट मिला है और वह taxable category में आता है, तो TAX लागू हो सकता है। इसलिए बड़े UPI receipts को सही तरीके से document करना चाहिए।

UPI transaction पर GST

UPI ट्रांज़ैक्शन्स पर GST नहीं लगता।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि चाहे ₹2,000 से ऊपर की UPI payments हों या नीचे की — कोई GST लागू नहीं है सिर्फ TRANSACTION के कारण।

GST सिर्फ उन फीस पर लगेगा अगर payment aggregator (जैसे Razorpay, Paytm Biz, आदि) कोई service charge लेता है। इस बात पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्सन-टू-पर्सन (P2P) और पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) दोनों मोडों पर UPI transaction amount पर GST नहीं लगेगा।

UPI Transaction Limits

UPI की TRANSACTION लिमिट बैंक और ऐप के नियमों पर निर्भर करती है। सामान्य रूप से एक UPI TRANSACTION की सीमा ₹1 लाख होती है, जबकि कुछ मामलों—जैसे IPO, इंश्योरेंस प्रीमियम, TAX पेमेंट—में यह लिमिट ₹2 लाख से ₹5 लाख तक जा सकती है। दैनिक (Daily) लिमिट भी अलग-अलग ऐप में अलग होती है, आमतौर पर 10–20 ट्रांज़ैक्शन्स प्रति दिन तक। Verified merchants के लिए NPCI ने नई लिमिट ₹10 लाख/दिन तक की भी अनुमति दी है। बैंक संदिग्ध या लगातार high-value ट्रांज़ैक्शन्स पर अस्थायी hold भी लगा सकते हैं। UPI की लिमिट KYC पूरा होने पर बढ़ाई जा सकती है।

Normal UPI Limits:
i) 1 transaction – लगभग ₹1,00,000 (₹1 लाख) (app + bank + KYC पर निर्भर)
ii) कुछ विशिष्ट मामलों (जैसे IPO, insurance, tax payments) में ₹2 लाख से ₹5 लाख तक per transaction limit होती है।

*Daily limit apps और bank KYC के हिसाब से जो भी सेट होगी, वही लागू रहती है।

*(News के अनुसार 15 सितंबर 2025 से verified merchants के लिए per day limit ₹10 लाख तक हुई है — यह NPCI का नया नियम है)

UPI Yearly Limit – Individual vs Business

UPI Limits
Individual vs Business

Individuals

  • Personal UPI transactions पर कोई specific yearly limit नहीं है।
  • परंतु ज़्यादा high value receipts अगर income category में आते हैं तो उन्हे ITR में दिखाना आवश्यक है।

Business / Merchant

  • UPI से लिए गए सभी receipts को total annual turnover माना जाता है।
  • अगर आपका turnover:
    40 लाख से ऊपर (Goods)
    Rs. 20 लाख से ऊपर (Services)
    तो आपको GST के लिए Registration करना अनिवार्य है।

*** Govt UPI डेटा का इस्तेमाल कर unregistered traders को GST notices भेज रही है अगर turnover limits cross होने के संकेत मिलते हैं।

UPI के तहत Tax Compliace कैसे करें?

UPI से मिली सभी आय को अपनी बुक्स में दर्ज करें और ITR में सही हेड के तहत रिपोर्ट करें। बिज़नेस या SERVICEसे हुई UPI receipts को टर्नओवर में शामिल करें। अगर वार्षिक टर्नओवर GST सीमा पार करता है, तो GST रजिस्ट्रेशन लेकर रिटर्न फाइल करें। सभी इनवॉइस और बैंक स्टेटमेंट सुरक्षित रखें।

  • सभी UPI receipts को अपने book of accounts में शामिल करें।
  • Income Tax Return (ITR) में relevant head (Business/Other income) में दिखाएं।
  • अगर UPI income turnover thresholds cross करती है तो GST registration कराएं।
  • Bank statements + invoices + QR receipts संभालकर रखें।

    Tax Compliace

UPI का सही इस्तेमाल (Tips) 

UPI Payment के नया Govt नियम 2026
UPI Payment के नया Govt नियम 2026

UPI का सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए हमेशा केवल भरोसेमंद ऐप्स का उपयोग करें और KYC पूरी रखें। किसी अनजान QR कोड को स्कैन न करें और OTP-PIN कभी साझा न करें। Personal और business payments को अलग रखें ताकि रिकॉर्ड स्पष्ट रहे। हर TRANSACTION में सही remark लिखें और बड़े payments का invoice ज़रूर बनाएं। संदिग्ध लिंक, कॉल या refund requests से दूर रहें। नियमित रूप से बैंक स्टेटमेंट की जांच करें।

  • Personal खर्चों और income पैसे को अलग रखें — मिश्रित रिकॉर्ड से audits मुश्किल हो सकते हैं।
  • बड़े payments के लिए हमेशा invoice/bill दें।
  • Payment reference में purpose लिखें जैसे “Service Fee – Web Design” ताकि

documentation साफ़ रहे।

  • मोबाइल UPI apps में हर payment को tag/remark करें जिससे future में proof आसानी से मिले।

Common Myths & Facts

Myth: UPI पर ₹2,000 से ऊपर GST लगेगा – यह गलत है, सरकार ने स्पष्ट इंकार किया है।
Fact: GST सिर्फ aggregator fee पर applicable हो सकता है, TRANSACTION पर नहीं।

Myth: UPI receipts हमेशा TAX फ्री हैं – गलत जब receipts taxable income हो।
Fact: Income Tax Act के तहत ज़रूरी है कि taxable receipts को report करें।

UPI Penalties

UPI Digital Payment का सबसे सुरक्षित और आसान तरीका है, लेकिन इसके गलत उपयोग पर कई तरह की Penalti और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। सबसे आम मामला Fraud या अनधिकृत TRANSACTION का है, जहाँ किसी को धोखा देकर पैसा लेना या भेजना आईटी एक्ट 2000 और IPC सेक्शन्स के तहत दंडनीय अपराध है, और इसमें जुर्माना से लेकर जेल तक की सज़ा हो सकती है।

UPI Payment के नया Govt नियम 2026
UPI Payment के नया Govt नियम 2026

अगर कोई व्यक्ति गलत दस्तावेज़ देकर UPI KYC करवाता है या फर्जी अकाउंट बनाता है, तो बैंक खाता तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है और मामला Cyber Crime के तहत दर्ज हो सकता है।

अगर कोई व्यक्ति जो UPI से पैसे लेते हैं और उसे ITR में रिपोर्ट नहीं करते, उन पर Income Tax Act Section 270A के अनुसार 50% से 200% तक Penalty लगती है। इसी तरह GST के अंतर्गत turnover छिपाने या बिना रजिस्ट्रेशन बिज़नेस चलाने पर ₹10,000 या TAX राशि का 10% तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Note – UPI का सही और पारदर्शी उपयोग जरूरी है, वरना आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्रवाई दोनों संभव हैं।

UPI Penalties (सरकारी नियमों के अनुसार)

  1. Fraud / अनधिकृत TRANSACTION:
    – किसी को धोखा देकर UPI पैसे लेना/भेजना साइबर क्राइम है,
    IPC + IT Act के तहत जुर्माना + जेल तक हो सकती है।
  2. Wrong KYC / Fake Account:
    – गलत KYC जानकारी देना या किसी और की पहचान से UPI इस्तेमाल करना
    – RBI नियम के अनुसार खाता बंद + Police Action हो सकता है।
  3. Business Income छिपाना:
    – व्यापारी अगर UPI से income लेकर ITR/GST में नहीं दिखाता,
    Income Tax Act Section 270A के तहत 50%–200% तक Penalty लग सकती है।
  4. GST turnover hide करना:
    – UPI receipts से turnover ज़्यादा होने पर GST न लेना/न भरना,
    ₹10,000 या TAX राशि का 10% (जो ज्यादा हो) तक जुर्माना।
  5. Chargeback misuse:
    – बिना कारण transaction reversal की शिकायत करना fraud माना जाता है।
    – बैंक account block कर सकता है।
  6. Suspicious high-value activity:
    – लगातार बड़े amounts आने पर बैंक account freeze कर सकता है जब तक verification न हो।

Conclusion

UPI का उपयोग आज सबके लिए आसान और सस्ता भुगतान तरीका है। परंतु-
* अगर आप व्यापारी/SERVICEprovider हैं तो UPI receipts को सिर्फ पैसे की movement न समझें — इसे आपकी income/taxable turnover का हिस्सा मानें।
* Income Tax और GST rules का पालन करें।
* Record-keeping और documentation पर ध्यान दें ताकि कोई notice/penalty न आए।

Final Advice

UPI आपके लिए फायदा है, लेकिन TAX Compliance ignorance costly हो सकता है। स्पष्ट documentation, सही ITR reporting और GST thresholds का ध्यान रखकर आप digital payments को smart और law-friendly तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है।  किसी भी जानकारी के आधार पर लिया गया निर्णय आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी। बाहरी लिंक की सामग्री के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं है।

More Links

Civil Score kaise badhaye ? 7 asan tarika hindi me

Mutual Fund for Beginners 2026, Large Cap, Mid Cap और Small Cap में फर्क क्या है? कौन सा बेहतर है?

Home Loan Kaise Milega? Eligibility, Documents, Best Bank

Gold & Silver Prices क्यों बढ़ रहे हैं? Gold & Silver rate

Top 10 Electric Scooty 2026, सर्विस, माइलेज, रेंज और Budget के हिसाब से सबसे बेस्ट

March 2026 तक Tax बचाने के 12 आसान तरीके – Salary & Business दोनों के लिए जरूर जानें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top