Banglar Yuba Sathi 2026 योजना
पश्चिम बंगाल सरकार ने शिक्षित लेकिन बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से Banglar Yuba Sathi 2026 योजना शुरू करने का ऐलान किया। इस योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है। सरकार के अनुसार यह सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक या रोजगार मिलने तक, जो भी पहले हो, दी जा सकती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक आर्थिक रूप से कुछ राहत देना और उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ने में सहायता करना है।
Banglar Yuba Sathi 2026 योजना
Banglar Yuba Sathi पश्चिम बंगाल सरकार के Youth Services & Sports Department की योजना है। यह योजना विशेष रूप से राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बनाई गई है।
योजना के तहत पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में हर महीने ₹3,000 की सहायता राशि Direct Benefit Transfer यानी DBT के माध्यम से भेजी जाएगा। बैंक खाता लाभार्थी के अपने नाम पर होना चाहिए और Aadhaar से लिंक होना आवश्यक है।
Banglar Yuba Sathi prakalpo 
Banglar Yuba Sathi 2026 के लिए कौन पात्र है?
योजना की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार निम्नलिखित मुख्य शर्तें हैं:
- आवेदक (Applicant) पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 1 अप्रैल 2026 को 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक बेरोजगार होना चाहिए।
- आवेदक ने कम से कम माध्यमिक (Madhyamik) या समकक्ष परीक्षा पास की हो।
- आवेदक किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहा हो,
- योजना की अन्य निर्धारित शर्तों को भी पूरा करना आवश्यक है।
इसलिए केवल उम्र 21 से 45 वर्ष होने से योजना का लाभ स्वतः नहीं मिलेगा। आवेदक को शिक्षा, बेरोजगारी, निवास और अन्य लागू शर्तों को भी पूरा करना होगा।
कितनी राशि मिलेगी?
Banglar Yuba Sathi योजना के तहत पात्र बेरोजगार युवाओं को:
₹3,000/- प्रति माह की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।
यह राशि अधिकतम 5 वर्ष तक दी जा सकती है या रोजगार प्राप्त होने तक, जो भी पहले हो। भुगतान Aadhaar-linked बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया जाना है।
West Bengal yuvasathi yojna
किन दस्तावेजों की जरूरत है?
आधिकारिक Yuba Sathi पोर्टल पर आवेदन के लिए कई दस्तावेजों की सूची आने वाली है। इनमें प्रमुख :
फिलहाल इन दस्तावेजों को जुटाकर रख सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
- माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा का Admit Card
- माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा की Marksheet/Certificate
- Aadhaar Card
- Voter Card
- बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी ( DBT Aadhar linked)
- SC/ST/OBC Certificate, यदि लागू हो
- हाल की Passport Size Photo
- आवेदक का Signature
- Valid Mobile Number / email id
- Income certificate
- PAN card
- Ration Card
पोर्टल के अनुसार कई दस्तावेज PDF format में और फोटो/signature निर्धारित file-size सीमा में अपलोड करने होते हैं।
इसलिए आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेजों को सही format और size में तैयार रखना जरूरी है।
Yuvasathi Yojna
आवेदन कैसे किया जाता है?
Banglar Yuba Sathi के लिए आवेदन प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित पोर्टल और आवेदन व्यवस्था के माध्यम से होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन और application status की सुविधा उपलब्ध होगा https://yubasathi.wb.gov.in/
2026 के पहले चरण में Assembly-wise application camps भी आयोजित होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आवेदन September,2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए सामान्य रूप से आवेदक को:
- Yuba Sathi portal पर जाना होता है। (https://yubasathi.wb.gov.in/)
- Mobile number से registration करना होता है।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होती है।
- Aadhaar, Madhyamik documents और बैंक संबंधी जानकारी देनी होती है।
- आवश्यक documents upload करने होते हैं।
- Photo और signature upload करना होता है।
- आवेदन submit करना होता है।
- Application number/reference details सुरक्षित रखनी चाहिए।
हालांकि 2026 की फिलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। आधिकारिक पोर्टल पर यही सूचना दी गई है।
Banglar Yuba Sathi 2026 योजना
क्या SC, ST और OBC उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
हाँ। आधिकारिक application document list में SC/ST/OBC certificate का विकल्प दिया गया है। यदि आवेदक संबंधित category से है तो उसे अपना valid caste certificate निर्धारित format में देना पड़ सकता है।
हालांकि केवल SC, ST या OBC होने से योजना की सभी पात्रता शर्तें समाप्त नहीं होती हैं। उम्र, निवास, शिक्षा और बेरोजगारी जैसी मूल शर्तें भी लागू रहती हैं।
बैंक खाते से जुड़ी जरूरी बात
Banglar Yuba Sathi की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जानी है। इसलिए आवेदक के नाम का बैंक खाता और Aadhaar linkage सही होना बहुत महत्वपूर्ण है।
आवेदन से पहले यह जांच लेना चाहिए कि:
- बैंक खाता सक्रिय है।
- खाता आवेदक के अपने नाम पर है।
- Aadhaar बैंक खाते से लिंक है।
- बैंक खाते में नाम और आवेदन में नाम में अनावश्यक अंतर नहीं है।
- सही bank details दी गई हैं।
गलत बैंक जानकारी के कारण DBT payment में समस्या हो सकती है।
Yojna
रोजगार मिलने पर क्या होगा?
यह योजना स्थायी वेतन या सरकारी नौकरी नहीं है। इसका उद्देश्य बेरोजगारी की अवधि में पात्र युवाओं को अस्थायी आर्थिक सहायता देना है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सहायता अधिकतम 5 वर्षों तक या रोजगार मिलने तक दी जा सकती है, जो भी पहले हो।
इसलिए लाभार्थियों को योजना की राशि को रोजगार का विकल्प नहीं समझना चाहिए। इसका उद्देश्य नौकरी मिलने तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
Banglar Yuba Sathi के आधिकारिक पोर्टल पर application status की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यदि आपने पहले आवेदन किया है तो application/reference details के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं।
निष्कर्ष
Banglar Yuba Sathi 2026 योजना
Banglar Yuba Sathi 2026 पश्चिम बंगाल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजना है। पात्र युवाओं को ₹3,000 प्रति माह की सहायता । इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का पश्चिम बंगाल का निवासी होना, 1 अप्रैल 2026 को उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होना, कम से कम माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा पास करना और बेरोजगार होना जैसी प्रमुख शर्तें पूरी करना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण: वर्तमान में application submission बंद बताया जा रहा है। आवेदन शुरू करने या तारीख जारी करने पर जानकारी केवल आधिकारिक Yuba Sathi portal ((https://yubasathi.wb.gov.in/) से ही जांचना बेहतर होगा।