2026 me Export business karna hua asan – janiye A2Z hindi me
2026 में एक्सपोर्ट बिज़नेस करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, सोशल मीडिया मार्केटिंग, आसान डॉक्यूमेंटेशन और ग्लोबल डिमांड ने नए लोगों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय बिज़नेस के रास्ते खोल दिए हैं। आज हर प्रोडक्ट की ग्लोबल मार्केट में जरूरत है—चाहे वह स्पाइसेज हों, हैंडीक्राफ्ट, कपड़े, आयुर्वेदिक चीज़ें, जूट आइटम्स, स्नैक्स या होम डेकोर। इंटरनेट की मदद से आप दुनिया भर के buyers तक कुछ ही क्लिक में पहुंच सकते हैं। Alibaba, Indiamart, LinkedIn, WhatsApp Groups और Facebook जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर विदेशी ग्राहक आसानी से मिल जाते हैं।
साथ ही 2026 में सरकार ने भी कई प्रोसेस आसान कर दिए हैं। IEC कोड ऑनलाइन एक दिन में मिल जाता है, AD कोड और बैंकिंग प्रक्रिया डिजिटल हो गई है, और RoDTEP जैसी योजनाएँ exporters को अतिरिक्त लाभ देती हैं। Logistic companies और CHA agents की मदद से shipping और custom clearance भी बहुत smooth हो गया है। Pack–to–Deliver मॉडल और छोटे पार्सल export से घर बैठे भी बिज़नेस चलाया जा सकता है।

कुल मिलाकर, 2026 में एक्सपोर्ट बिज़नेस उन लोगों के लिए सबसे अच्छा अवसर है जो कम निवेश में बड़ा बाजार चाहते हैं। बस सही product चुनें, buyers से जुड़ें और quality maintain रखें—success अपने आप मिल जाएगी
आज लाखों छोटे BUSINESSMAN, घर से या छोटे warehouse से Export business शुरू करके ₹1 लाख से ₹5 लाख महीने तक कमा रहे हैं। सबसे बड़ी बात—आपको कोई भारी investment या बड़ी company की जरूरत नहीं है। बस सही product, सही documents और सही buyers चाहिए।
यह ब्लॉग आपको A2Z – Export Business Step-by-Step सिखाएगा or apka har ek sawal ka jabab mil jayega :
- Export kya hota hai
- Kaise सुरू करना है
- Kaun sa product चुनें
- कहां से माल खरीदें / Purchase
- कहां बेचें / Sale
- कितना खर्च आता है / Expenses
- कौन-कौन से certificate चाहिए
- Payment kaise आती है
- Risk & Profit tips
- Online buyers kaise मिलेंगे
Export Business Kya Hota Hai or kaise kam karta hai?
Export मतलब—भारत से बाहर विदेश/ दूसरे देश को सामान बेचना। 
जैसे:
- भारत से सूखे मेवे दुबई भेजना
- हैंडीक्राफ्ट USA भेजना
- कपड़े, होम डेकोर, मसाले, जूट बैग, स्टील आइटम विदेश भेजना
जब आप घर बैठे किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन बेचते हैं और उसे कोई विदेशी ग्राहक खरीदता है, तो वह अपनी देश की करेंसी में पेमेंट करता है। बाद में वही राशि आपको आपकी भारतीय करेंसी में मिलती है। इसी प्रक्रिया को आसान शब्दों में ‘एक्सपोर्ट’ कहा जाता है।
Foreign currency (USD, AED, EURO) में payment आती है—इसलिए profit भी ज्यादा मिलता है।
Export Business शुरू करने के लिए कितनी पूंजी चाहिए?
Invest या Expenses प्रोडक्ट के हिसाब से बदलते हैं, क्योंकि सबसे पहले आपको प्रोडक्ट खरीदना होता है या उसे बनवाना पड़ता है। इसके अलावा सर्टिफिकेट का खर्चा एक-बार का होता है (बार-बार नहीं लगता)। पैकेजिंग का खर्च नियमित रूप से लगता है। नीचे सभी आवश्यक खर्चों का अनुमान लगभग दिया गया है |
अगर आप छोटे पैमाने पर शुरू कर रहे हैं:
| खर्च का नाम | अनुमानित खर्च |
| IEC code | ₹500 (Online) |
| GST | Free |
| MSME Udyam | Free |
| BRC / AD Code | Free |
| Sample Shipping | ₹2,000–₹8,000 |
| माल खरीद | ₹10,000–₹50,000 |
| Packaging | ₹1,000–₹5,000 |
| कूरियर / Cargo | ₹3,000–₹15,000 |
Total: सिर्फ ₹20,000 से ₹80,000 में शुरुआत
(Big export → same process, बस quantity बढ़ती है)
Export Business Ke Liye Kaun-Kaun Se Documents Chahiye?
Export business का फायदा—Documents कम, Process आसान।
(1) IEC Code (Import Export Code) – जरूरी hai Export business ke liye.
- DGFT से apply करें (https://www.dgft.gov.in/)
- सिर्फ 10 मिनट में आता है
- फीस सिर्फ ₹500
- बिना IEC कोई export नहीं कर सकता
(2) GST Registration
अगर आप ट्रेडिंग कर रहे हैं = जरूरी ( GST Important)
(Home-based small export → optional but recommended) – matlab GST registration karna hoga. iska kharcha Rs. 1000 ( kisi or se banaya to).
(3) MSME Udyam Certificate
Udyam Certificate chahiye hota hai . ye bhi online se easily ban jata hai.
Click – https://www.inditab.com/msme/udyam-registration
upar link pe click karke form fillup karne se jaldi certificate mil jayega.
Free / Rs. 1000 ( kisi or se banaya to) )
- Exporters को benefits मिलते हैं
- Easy loan, subsidy, low interest rate
(4) Bank Current Account
Ek Bank Current Account banana hai, क्योंकि payment USD/EURO में आती है, bank इसे INR में convert कर देता है।
(5) AD Code (Bank से) – वो बैंक कोड जो कस्टम को बताता है कि आपका export legal है और payment किस बैंक में आएगी। Customs clearance के लिए जरूरी hai – Bank se Free में मिलता है.
(6) कुछ products के लिए extra certificate (अगर product special है)
- Spices → Spices Board Certificate
- Dry fruits → FSSAI ( Food License )
- Handicraft → कोई certificate नहीं
- Wooden item → Phytosanitary Certificate
- Cotton → TEXPROCIL
Export Business Kaise Start Kare? (Step-by-Step Process)
1. Product Select Kare
Demand wala product choose kare (spices, garments, handicraft, etc.)
2. IEC Code Banwaye
DGFT se Importer Exporter Code (IEC) – bina iske export nahi hota.
3. Current Account + AD Code
Bank me current account kholkar AD Code lein (custom clearance ke liye).
4. RCMC Registration
Product category ke hisab se export council me registration.
5. Buyers Dhunde
Alibaba, Indiamart, LinkedIn, Facebook, WhatsApp groups me buyers milega.
6. Sample Send Kare
Buyer ko quality check ke liye sample bheje.
7. Price Quote (FOB / CIF)
Product + shipping terms decide karke quotation de.
8. Packaging & Labeling
International standard packing kare.
9. CHA Hire Kare
Customs clearance aur shipping documentation handle karega.
10. Payment Receive
Advance / LC / Bank TT se safe payment lein.
Export ke liye best product
आपकी सुविधा के लिए हमने इंटरनेट से जानकारी इकट्ठा करके कुछ प्रोडक्ट्स की लिस्ट तैयार की है, जो आसानी से मिल जाते हैं, जिनका ट्रांसपोर्टेशन कम लागत में होता है, पैकेजिंग भी कम लगती है, मेंटेनेंस कम है और रिटर्न हाई मिलता है। आप इनमें से कोई भी एक या दो प्रोडक्ट चुनकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं :
- Handicraft Items : भारत दुनियाभर में सबसे ज़्यादा हैंडीक्राफ्ट आइटम एक्सपोर्ट करने वाला देश है। इंडिया एक
आध्यात्मिक (धार्मिक) देश है, जहाँ आपको अलग–अलग धर्मों के डिज़ाइन की भगवान की मूर्तियाँ आसानी से मिल जाती हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक मूर्तियाँ, बच्चों के खिलौने, जूट बैग, इनडोर डेकोरेशन के लिए फ़्लॉवर पॉट, मार्बल आर्ट, शोपीस, आउटडोर डेकोरेशन आइटम, ब्रास आइटम, मैरिज डेकोर गुड्स आदि बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं—और इन सभी की भारत के बाहर बहुत ज़्यादा मांग है। - Masala : Masala goods me – haldi, mirch powder, jeera, garam masala and other masala ka packet banakar aap foreign customer ko bech sakte ho.
- Natural products – jaise neem, neem ka datoon, Alo vera, Pudina ka Patta, amla, shilajit etc job hi aapko lage becha ja sakta hai use aap export karke paisa kama sakte hai.
- Textile & Cloths : कपड़ों की मांग कभी कम नहीं होती—ड्रेस एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसकी डिमांड हमेशा रहती है और
मुनाफ़ा भी अच्छा देती है। आप नए–नए डिज़ाइन चुनकर ऑनलाइन अपने कस्टमर को आसानी से बेच सकते हैं। जैसे– फ़्रॉक, जीन्स, टी–शर्ट, पेटीकोट, बेडशीट, कुर्ती, कुशन कवर आदि। इंडिया में आपको सूरत, नई दिल्ली और कोलकाता में कपड़े बहुत कम दाम में मिल जाते हैं। यह बिज़नेस आप आसानी से और कम लागत में शुरू कर सकते हैं।. - Intimation Jewellery – नॉर्मल डे या डेली यूज़ के लिए इमिटेशन ज्वेलरी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यह बिज़नेस आप घर से ही शुरू कर सकते हैं, और इसमें प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत ज़्यादा होता है।
- Processed food & snacks : शायद ही ऐसा कोई जगह होगा जहाँ प्रोसेस्ड फूड और स्नैक्स की मांग नहीं होती। यह एक
ऐसा प्रोडक्ट है जिसे हर उम्र का व्यक्ति पसंद करता है। त्योहारों में, शादी–समारोह में और घर के डेली यूज़ में भी इसकी डिमांड हमेशा बनी रहती है - Note: Perishable (ज्यादा जल्दी खराब) चीजें avoid करें। kyunki customer ke pass pochhte pochhte time lagta , jaldi kharab hone se customer bigad sakta hai.
Export Product कहां से खरीदें?
बिज़नेस में प्रॉफिट बढ़ाने और ग्राहक को सस्ता माल देने के लिए आपको सबसे अच्छा मार्केट ढूँढना होगा, जहाँ से आप कम कीमत में माल खरीद सकें और ग्राहक को बाकी सेलर्स से कम दाम में दे सकें। तभी आप अच्छा प्रॉफिट कमा पाएंगे और बिज़नेस को लंबे समय तक चला पाएंगे।
- Local Wholesale Markets ( Sabse Best kyunki sahi product milta hai)
- Sadar Bazaar (Delhi)
- Burrabazar (Kolkata)
- Surat textile market
- Jaipur handicraft
- Moradabad metal market
- Online B2B platforms
- TradeIndia
- IndiaMART
- Exporters India
- Direct Manufacturers
- Sabse Profitable Ideas . आप bulk में चाहते हैं, छोटे factories से करें। Wholesale rate + customization भी मिलता है।
Export Product कहां बेचना है?
- किसी भी बिज़नेस का मुख्य काम “सेल” करना होता है, क्योंकि पूरा बिज़नेस सेल पर ही चलता है। इसलिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि सेल कहाँ और कैसे करनी है।
Website & App ke Through :
- Alibaba Site me sale karna : ye ek online sale site and App hai jaha aapko foreign customer mil jata hai. Ye Free and paid dono plan me kam hota hai. Buyers worldwide milta hai. Samples भेजकर deal fix होती है.
- Indiamart Export Section : online business setup – website and App dono. Yaha aapko international companies / buyers do mil jata hai.
- ExportHub / TradeKey / Globalsources : Export beginners के लिए बहुत अच्छे platforms।
Social Media Marketing : 2026 में सबसे ज़्यादा प्रोडक्ट सोशल मार्केटिंग के ज़रिए बिकते हैं — जैसे Instagram, Facebook, Pinterest और TikTok, जहाँ रील्स, तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से सामान बेचा जाता है। यहाँ आपको इंडियन और इंटरनेशनल दोनों तरह के ग्राहक आसानी से मिल जाते हैं।. ये direct buyers reach करने का सबसे आसान तरीका है। 
Trick:
- Product catalogue बनाएं price bend ke saath,
- High-quality images banao ( image clear ho )
- Country targeted ads लगाएं
WhatsApp Catalogue : Adhiktar buyers social media me dekhkar Whatsapp ke through jankari lekar buy karte hai. बाहर के buyer ज़्यादातर WhatsApp पर deal final करते हैं।
LinkedIn B2B Export Leads : Ye bhi ek social media platform hai product sale karne ka. Youtube me bahut sare video mil jayenge jaha apko LinkdIn se Sale karne ka process sikh payenge.
Government Export Platforms
- DGFT Niryat Portal
- EPCH (Handicraft)
- Spices Board Portal
- APEDA (Food export)
- ये verified buyers provide करते हैं।
Export Order कैसे पूरा किया जाता है?
- जब buyer order देता है:
- Sample भेजें : DHL / FedEx / Aramex से sample भेजा जाता है।
- Price + Shipping Discuss करें : Buyer तय करेगा, FOB price , CIF price (आप shipping + insurance भी जोड़ेंगे)
- Payment Terms – सबसे सुरक्षित तरीका : – Advance 50%, Balance after BL (Bill of Lading)
- Packing करें : Export-grade packing, Bubble wrap, Corrugated box, Waterproof lamination
- Shipping Modes
- Courier → Small shipments
- Air Cargo → Medium shipments
- Sea Cargo → Bulk shipments, cheapest
Export Business में कितना Profit होता है?
Average profit:
| Product | Profit |
| Handicraft | 50–150% |
| Spices | 25–80% |
| Home decor | 40–120% |
| Garments | 20–60% |
| Herbal Products | 40–70% |
Foreign currency मिलने की वजह से profit automatically ज़्यादा होता है।
Export Business के Risks & Solutions
एक्सपोर्ट बिज़नेस में कुछ जोखिम भी होते हैं, जैसे– buyer का payment delay होना, गलत प्रोडक्ट क्वालिटी के कारण rejection, shipping delay, high logistic cost, और custom rules में changes। लेकिन इनके solutions भी आसान हैं। हमेशा verified buyer से deal करें, advance payment या LC जैसे सुरक्षित payment modes इस्तेमाल करें, product quality को पहले ही clear कर लें, trusted CHA और logistic partner चुनें, और सभी export documents समय पर पूरे रखें। सही planning और सुरक्षित प्रक्रिया अपनाकर आप इन सभी risks को आसानी से manage कर सकते हैं और एक्सपोर्ट बिज़नेस को सुरक्षित तरीके से बढ़ा सकते हैं।
Risk 1: Buyer Scam
- ✔ हमेशा LinkedIn, website, GST/TAX number verify करें
✔ Payment terms safe रखें
✔ पहले sample भेजें
Risk 2: Shipping Damage
- ✔ Export-grade packaging
✔ Insurance add करें
Risk 3: Wrong product selection
- ✔ Lightweight, durable products चुनें
✔ Perishable products avoid करें
Export Business किस Market में सबसे ज्यादा चलता है?
Top Countries:
- USA , UK, UAE , Canada, Australia, Saudi Arabia, Singapore, Germany,etc. iske alawa or bhi country me Indian product sale hota hai jaise Bangladesh, Srilanka, Nepal, Bhutan, Mayanmar etc. upar ke coutry me jada profit dekhne ko milenge.
Top Demanding Sectors:
✔ Home decor ( indoor / outdoor)
✔ Indian spices
✔ AYUSH & Herbal product
✔ Garments
✔ Imitation jewellery
✔ Metal handicraft
Export Business Ka Real Earning Example
- अगर आप Handmade Cushion Covers बेचते हैं:
- India में कीमत: ₹150
- USA Export Price: $6 (₹500 approx)
- Shipping cost: ₹80 (bulk में कम हो जाता है)
- Final profit: लगभग ₹250 per piece
- अगर आप महीने में 500 pcs बेचते हैं → ₹1,00,000+ profit
(यह एक real scenario है)
Conclusion
- Export business भारत में सबसे ज्यादा तेजी से grow करने वाला “High-Profit Low-Risk” बिज़नेस है। अगर आप सही product चुनते हैं, सही buyer ढूंढते हैं, और सही shipping process follow करते हैं — तो 2–3 महीनों में regular foreign buyers मिलना शुरू हो जाते हैं।
- यह बिज़नेस घर से, फोन से, कम पूंजी से और बिना ज्यादा अनुभव के भी शुरू किया जा सकता है। kuch bhi suru karne se pehle acche se jan le, inquiry kar le. Business humesha anubhab or dharya se growth karta hai.
Disclaimer:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। किसी भी जानकारी के आधार पर लिया गया निर्णय आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी। बाहरी लिंक की सामग्री के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं है।
Written by Tarun Bauri ( Finance adviser and Tax Consultant )
any Inquiry please mail – support@accofi.in or comment
Read More :
10 Home-Based Business Ideas 2026, कम निवेश, कम जोखिम और हाई डिमांड
March 2026 तक Tax बचाने के 12 आसान तरीके – Salary & Business दोनों के लिए जरूर जानें
Civil Score kaise badhaye ? 7 asan tarika hindi me
Top 10 Profitable Mutual Fund for 2026, mutual fund companies & return calculation
For Website Develop – https://hostinger.in?REFERRALCODE=J3KTARUNRIFX