“क्या दुकानदारों को Income Tax File करना ज़रूरी है? – जानिए कब, कैसे और किन दस्तावेज़ों के साथ

हर किसी को Income Tax फ़ाइल करने के बारे में जानकारी नहीं होती। बहुत लोगों को लगता है कि टैक्स के दायरे में आने का मतलब सिर्फ टैक्स देना होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। Income Tax फ़ाइल करने का मतलब होता है कि आप अपनी सालाना आमदनी सरकार को दिखा रहे हैं और एक ITR के आधार पर प्रमाण प्राप्त कर रहे हैं। रिटर्न फ़ाइल करना मतलब टैक्स देना नहीं होता। सरकार के टैक्स स्लैब के हिसाब से ही टैक्स बनता है।
भारत में लाखों छोटे–बड़े दुकानदार हर साल income tax file करते हैं, लेकिन बहुत से shopkeepers को अब भी यह समझ नहीं आता कि किस तरह income tax return (ITR) भरा जाता है, कौन-सी ITR form उनके लिए सही है, और क्या documents चाहिए होते हैं।
अगर आपकी भी दुकान है—किराना, मोबाइल शॉप, कपड़े की दुकान, जनरल स्टोर, हार्डवेयर, रेस्टोरेंट या कोई भी छोटा-मोटा व्यापार—तो यह ब्लॉग आपके लिए है।
यहाँ आप step-by-step सीखेंगे:
- दुकानदार को कौन-सी ITR file करनी चाहिए
- Tax कैसे calculate करें
- Books of accounts कब बनाना जरूरी है
- Turnover कितना होने पर audit करवाना पड़ता है
- ITR online कैसे भरें (step-by-step)
- Common mistakes जो दुकानदार करते हैं
- Tax बचाने की legal tricks
Step 1: दुकानदारों को Income Tax क्यों file करना चाहिए? 
बहुत से shopkeepers सोचते हैं कि “मेरा turnover कम है, क्या मुझे tax file करना जरूरी है?”
लेकिन असलियत यह है—
-
ITR हर दुकानदार के लिए जरूरी है
चाहे आपकी दुकान छोटी हो या बड़ी, stable income हो या seasonal — ITR filing आपकी legal responsibility है।
-
Loan लेने में मदद मिलती है
बिना ITR के आपको नहीं मिलेगा:
• Business Loan
• Home Loan
• Vehicle Loan
• Mudra Loan
• सरकारी subsidy
• Shop expansion loan
-
GST number लेने के बाद ITR और भी जरूरी
अगर आपकी दुकान GST registered है, तो ITR filing आपकी credibility बढ़ाती है।
-
Future में दुकान बेचने या partnership बनाने में ITR proof काम आता है
Step 2: दुकानदार के लिए कौन–सी ITR form सही है?
-
ITR-4 (Presumptive Tax Scheme – 44AD)
> यह ज़्यादातर दुकानदारों के लिए सबसे आसान और best option है।
किसके लिए?
- दुकान की annual turnover ₹2 करोड़ तक
- दुकान छोटी–मोटी है
- Books of accounts maintain नहीं करना चाहते
- आसान language में tax भरना चाहते हैं
इस scheme में आपको actual profit दिखाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि:
- सरकार मान लेती है कि आपके profit = 8% turnover
- अगर सभी payments digital हैं तो profit = 6% turnover
Example:
अगर आपकी दुकान का turnover ₹10,00,000 है
और 100% payment digital है → Profit माना जाएगा ₹60,000
cash + digital mix → Profit माना जाएगा ₹80,000
ITR-4 सबसे simple ITR है shopkeepers के लिए।
-
ITR-3 (Normal Business)
जब भरें?
- Turnover 2 करोड़ से ज्यादा हो
- Books of accounts maintain करते हों
- Profit 8% से कम दिखाना हो
- Inventory maintain करने वाली दुकानें
- किराएदार दुकानदार जिनके पास कई expenses हैं
Step 3: दुकानदार को कौन–कौन से Documents चाहिए?
- आधार कार्ड & Linked Mobile no.
- PAN कार्ड
- Bank Statement (All)
- कैश बुक ( Not Mendatary)
- दुकान की purchase/sales details
- GST returns (अगर है GST)
- Expense bills – Rent, Electricity, labour, transport, Loading, phone bill, Printing, Others Exp etc.
- पिछले साल का ITR (अगर file किया हो)
इनसे आपका CA या आप खुद आसानी से income tax फाइल कर सकते हैं।
Step 4: Tax कैसे calculate होता है दुकानदार के लिए?
अगर आप ITR-4 (44AD) भर रहे हैं:
❶ Step: अपना साल भर का total turnover निकालें
❷ Step: 8% या 6% profit को calculate करें
❸ Step: उसी profit पर slab rate के हिसाब से tax लगेगा
❹ Step: अगर आपका profit ₹4 लाख से कम है → कोई tax नहीं ( FY 2025-26 )
Example:
आपकी दुकान का annual turnover = ₹12,00,000
Payments 60% digital & 40% Cash
तो profit माना जाएगा =
8% of 7.2 lakh = 57,600 (7,20,000*8%)
6% of 4.8 lakh = 28,800 (4,80,000*6%)
Total profit = ₹86,400
₹4 लाख से कम = Tax = ZERO
यानी छोटी दुकानों पर tax लगना बहुत rare है।
Step 5: दुकानदार अपना ITR online कैसे भरें? (Step-by-Step)
नीचे आपको ITR filing की पूरी प्रक्रिया आसान भाषा में दी जा रही है। 
आप इसे खुद कर सकते हैं—या अपने CA को भेज सकते हैं।
Step 1: Income Tax Portal में Login
https://www.incometax.gov.in
• PAN ID डालें
• Password डालें
• OTP verify करें
Step 2: “File Income Tax Return” पर क्लिक करें 
Year चुनें: FY 2024-25 (AY 2025-26)
Individual → Continue
Step 3: ITR Form चुनें
यदि दुकान छोटी है → ITR-4
Turnover बड़ा है → ITR-3
Step 4: Basic जानकारी verify करें
- Name
• Address
• Bank details
• Aadhaar-PAN linking
ये पहले से भरी होंगी, बस confirm करना है।
Step 5: Income Section भरें
यह सबसे important भाग है।
यदि ITR-4 भर रहे:
“Income from Business & Profession” चुनें
“44AD – Presumptive Income” option select करें
अपना turnover डालें
system खुद ही 8% / 6% profit calculate कर देगा
Step 6: Deductions जोड़ें ( Old Tax Regime )
आप tax बचाने के लिए कुछ deductions claim कर सकते हैं ( Only Old Tax Regime )
• 80C – LIC, PF, PPF
• 80D – Health Insurance
• 80U – Disabled persons
• 80G – Donation
Step 7: Taxes verify करें
Portal automatically check करेगा:
• कोई tax बन रहा है या नहीं
• आपका TDS deduct हुआ है या नहीं
• Refund मिलना चाहिए या नहीं
Step 8: ITR Submit करें
Preview करें → Confirm करें → Submit
Step 9: ITR Verify करना जरूरी
Verification के बिना ITR valid नहीं माना जाता।
Verification methods:
Aadhaar OTP
Net Banking
Bank Account
Demat Account
या Physical ITR-V भेज कर ( Print out acknowledgement & Sign below then send to Income Tax office at Bengalore)
Step 6: दुकानदार कितना turnover होने पर audit ज़रूरी है?
-
Yearly Turnover ₹2 करोड़ से ज्यादा
→ Audit compulsory
→ आपको ITR-3 भरना होगा
-
Profit 8% & 6% से कम दिखाना
→ Audit compulsory (Section 44AB)
-
अगर digital payment 95% से ज्यादा हो
→ ₹3 करोड़ तक बिना audit के 44AD चुन सकते हैं
यह नई सुविधा है।
Step 7: Tax कैसे बचाएँ?
दुकानदार legally कई तरीकों से tax बचा सकते हैं ( Old Tax Regime / New Tax Regime)
-
Health Insurance (80D)
Self + Family = ₹25,000 तक
Parents (Senior Citizen) = ₹50,000 तक as per old tax regime
-
LIC / PPF / ELSS (80C)
₹1.5 लाख तक deduction for old tax regime
-
Home Loan Interest (80EEA)
₹1.5 लाख तक Old tax regime
-
Donation (80G)
50% से 100% deduction as per old Tax Regime
-
Business Expenses
दुकानदार नीचे के खर्चों को भी claim कर सकता है:
• दुकान का किराया
• staff salary
• बिजली बिल
• वाहन खर्च
• मोबाइल / इंटरनेट बिल
• packing & transport
• accountant / CA fees
इनसे आपका taxable income कम हो जाता है।
FY 2025-26 – जो deductions New Tax Regime में नहीं मिलते
Deductions new tax regime में allow नहीं :
> 80C (PPF, ELSS, Life Insurance premium) – नहीं
> 80D (Health insurance) – नहीं
> HRA exemption – नहीं
> LTA – नहीं
> Home Loan Interest (80EEA/24b) – नहीं
> 80G donations – नहीं
> 80TTA/TTB – नहीं
> Education loan interest (80E) – नहीं
Tax Slab
New Tax Regime Slabs (FY 2025-26)
यह FY 2025-26 (AY 2026-27) के लिए लागू होंगे:
| Income Range (₹) | Tax Rate (%) |
| ₹0 – ₹4,00,000 | नया टैक्स नहीं (0%) |
| ₹4,00,001 – ₹8,00,000 | 5% |
| ₹8,00,001 – ₹12,00,000 | 10% |
| ₹12,00,001 – ₹16,00,000 | 15% |
| ₹16,00,001 – ₹20,00,000 | 20% |
| ₹20,00,001 – ₹24,00,000 | 25% |
| ₹24,00,001 और ऊपर | 30% |
इस नए टैक्स स्लैब के साथ Section 87A rebate भी बढ़ा दिया गया है। आपकी taxable income ₹12,00,000 तक है – Tax Liability – Nil.
Old Tax Regime Slabs (FY 2025-26)
Old Tax Regime चुनते हैं :
Individuals (below 60 years):
| Income Range (₹) | Tax Rate (%) |
| ₹0 – ₹2,50,000 | 0% |
| ₹2,50,001 – ₹5,00,000 | 5% |
| ₹5,00,001 – ₹10,00,000 | 20% |
| ₹10,00,001 और ऊपर | 30% |
Senior Citizens (60–80 years):
| Income Range (₹) | Tax Rate (%) |
| ₹0 – ₹3,00,000 | 0% |
| ₹3,00,001 – ₹5,00,000 | 5% |
| ₹5,00,001 – ₹10,00,000 | 20% |
| ₹10,00,001 और ऊपर | 30% |
Super Senior Citizens (80+ years):
| Income Range (₹) | Tax Rate (%) |
| ₹0 – ₹5,00,000 | 0% |
| ₹5,00,001 – ₹10,00,000 | 20% |
| ₹10,00,001 और ऊपर | 30% |
Step 8: दुकानदारों की सबसे बड़ी 8 गलतियाँ (Avoid करें)
- Turnover calculate गलत करना
- Bank account और cash sales का mismatch
- GST और ITR में अलग figures
- Expenses का सही record न रखना
- नकद बिक्री छुपाना
- Zero ITR भरना — जिससे future loans reject होते हैं
- ITR verify करना भूल जाना
- Cancellation / return sales को सही income में adjust न करना
Step 9: दुकानदारों के लिए Practical Tips (बहुत जरूरी)
- एक ही bank account रखें shop income के लिए
2. महीने में एक बार profit-loss निकालें
3. UPI payments का record maintain करें
4. हर साल समय पर ITR file करें
5. अगर shop growing है → ITR-4 perfect scheme है
निष्कर्ष (Conclusion)
Income Tax Return भरना दुकानदारों के लिए कठिन काम नहीं है—बस सही form और सही तरीका अपनाने की जरूरत है।
अगर आपकी दुकान का turnover 2 करोड़ से कम है और आप simple तरीके से tax भरना चाहते हैं, तो ITR-4 (44AD) आपके लिए सबसे perfect है।
ITR filing से न सिर्फ आपका business legal और strong बनता है, बल्कि loan, subsidy और government schemes में भी आपको बड़े फायदे मिलते हैं।
Disclaimer:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य उद्देश्य के लिए है। किसी भी जानकारी के आधार पर लिया गया निर्णय आपकी अपनी जिम्मेदारी होगी। बाहरी लिंक की सामग्री के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं है।
Blog Written by Tarun Bauri (Tax Consultant) , Email – finnews@accofi.in
Source – Internet, books, news & others
More Links
Top 10 Profitable Mutual Fund for 2026, mutual fund companies & return calculation
10 Home-Based Business Ideas 2026, कम निवेश, कम जोखिम और हाई डिमांड
Mutual Fund vs FD 2026 –कौन बेहतर? Return, Risk, Tax Full Comparison
Civil Score kaise badhaye ? 7 asan tarika hindi me
Mutual Fund for Beginners 2026, Large Cap, Mid Cap और Small Cap में फर्क क्या है? कौन सा बेहतर है?
Home Loan Kaise Milega? Eligibility, Documents, Best Bank
Gold & Silver Prices क्यों बढ़ रहे हैं? Gold & Silver rate